फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reading can be better by the use of electronic book

ऑनलाइन-संसाधनों की आवश्यकता एवं प्रयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Reading can be better by the use of electronic book
ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल के पुस्तकालय विभाग की ओर से ऑनलाइन-संसाधनों की आवश्यकता एवं प्रयोग विषय पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने डॉ. रूपेश गौड़ पुस्तकालय अध्यक्ष इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा का अभिनंदन किया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को ऑनलाइन जनरल, रिसोर्सिज, ऑनलाइन-पीजी पाठशाला के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया कि इन इलेक्ट्रॉनिक बुक का उपयोग करके अपने पठन-पाठन को बेहतर बना सकते हैं। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल कहा कि इसके लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन लॉग इन आईडी बनाने के लिए उनके आंकड़े एकत्रित किए जाएं तो पढ़ना आसान हो सकता है। जिससे वे घर बैठकर भी पुस्तकालय द्वारा सदस्यता प्राप्त कर इन रिसोर्सिज का उपयोग कर सकते हैं। वर्तमान में इस तरह के प्रासंगिक एवं सामायिक विषय की अत्यंत आवश्यकता है। कॉलेज के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गाबा ने कहा कि विद्यार्थियों को डिजिटल सुविधाओं का प्रयोग करना आज के समय की जरूरत है व डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करना बहुत ही सुगम व सरल है। मुख्य वक्ता डॉ. रूपेश गौड़ ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन-रिसोसिज की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी की सुविधा के लिए बहुत से ओपन जनरल व पुस्तक ऑनलाइन मिल सकती हैं, जिसकी जानकारी हमें नहीं है। डॉ. गौड ने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी के डिजिटल सेक्शन का प्रशिक्षण दिया। डॉ. राधिका खन्ना ने कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं उपस्थित सभी शिक्षक, गैर शिक्षक एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान तेजवीर सिंह ने भी समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed