फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raveena won silver for Haryana in National School Games

Kaithal News: रवीना ने राष्ट्रीय स्कूली खेल में हरियाणा को दिलाया रजत

Tue, 13 Jun 2023 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Jun 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Raveena won silver for Haryana in National School Games
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरसोला की 12वीं कक्षा की छात्रा रवीना ढुल ने राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में हुए खो-खो मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के बलबूते हरियाणा की टीम ने रजत पदक जीता। रवीना को जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी जीत की बधाई दी। स्कूल के डीपीई डॉ. भूपेंद्र सिंह बुरा ने बताया की छह से 12 जून तक दिल्ली में आयोजित 66 वीं राष्ट्रीय अंडर 19 आयु वर्ग स्कूली खेल प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन

इसमें खो-खो नर्सरी हरसोला की खिलाड़ी रवीना ढुल ने राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में टीम को रजत पदक दिलाया। हरियाणा खो-खो टीम के छह मुकाबले हुए। जिसमें गोवा, गुजरात, तामिलनाडु व अन्य राज्यों की टीम शामिल रहीं। रविवार को हरियाणा की टीम का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र के साथ रहा। इसमें खिलाड़ी रवीना ढुल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम को रजत पदक दिलाया।
विज्ञापन

डीपीई डॉ. भूपेंद्र सिंह बुरा ने बताया की रवीना ढुल छठवीं कक्षा से ही खो-खो खेल रही है। रवीना और उसका बड़ा भाई राहुल कई वर्षो से खो-खो सेंटर हरसोला में कोच अनिल शर्मा, विक्रम डीपीई, रणदीप डीपीई व कोच पूनम के पास अभ्यास करते हैं। इस मौके पर गांव के सरपंच बलवान सिंह, छोटू राम कॉमेटी के संचालक सुनील उर्फ संजू, विनोद ढुल, एडवोकेट सनी ढुल, एचओए के सदस्य राजकमल ढांडा, जिला खो-खो संघ के सचिव शमशेर सिंह, जिला पार्षद भारत हरसोला, पूर्व सरपंच सतपाल व नरेश, बलबीर मास्टर, दिनेश ढुल, कोच संदीप ढुल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed