फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rape with teenager and girl, case on complaint

किशोरी और युवती के साथ दुष्कर्म, शिकायत पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rape with teenager and girl, case on complaint
कैथल। किशोरी और युवती के खिलाफ दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीसरे मामले में युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है।
विज्ञापन

महिला थाना में पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की किशोरी ने बताया कि हरविंदर उर्फ प्रिंस ने 27 जुलाई 2022 से 7 अगस्त 2022 तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सिटी थाना पुलिस को दी दूसरी शिकायत में शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि अरुण धीमान ने 30 सितंबर को उसकी नाबालिग लड़की को जगदीशपुरा के एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी खरकां निवासी हरविंद्र सिंह उर्फ प्रिंस को पुलिस ने काबू कर लिया। थाना गुहला के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक दिन वह अपने गांव से दूसरे गांव में पैदल जा रही थी। रास्ते में गाड़ी में आए आरोपी हरिवंद्र ने उसे लिफ्ट दे दी। उसका फोन गाड़ी में रह गया। जब वह दोबारा उसका फोन लेने उसके पास गई तो उसने जबरदस्ती उसको गाड़ी में बैठा लिया तथा सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वह उसे फोन कर फेस टू फेस मिलने की बात कहने लगा। जब वह दोबारा मिली तो भी एक गांव में सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस बारे में महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed