फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ramkumar Gautam response to Dushyant being JJP MLA, said- he only legal relationship with party

Haryana: दुष्यंत की जजपा का विधायक होने पर रामकुमार गौतम का जवाब, कहा- उनका पार्टी से केवल कानूनी रिश्ता

Wed, 15 May 2024 08:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 May 2024 08:25 PM IST
सार

कैथल के अधिवक्ताओं की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वह पहुंचे थे। इस दौरान दुष्यंत की पार्टी जजपा का विधायक होने पर विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि उनका दल से केवल कानूनी रिश्ता है।

विज्ञापन
Ramkumar Gautam response to Dushyant being JJP MLA, said- he only legal relationship with party
विधायक रामकुमार गौतम - फोटो : संवाद

विस्तार

जजपा के खिलाफ मुखर रहने वाले नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम बुधवार को कैथल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी से उनका केवल कानूनी रिश्ता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जनता किसी को भी वोट दे, केजरीवाल को नहीं देेना।

विज्ञापन


कैथल के अधिवक्ताओं की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वह पहुंचे थे। इस दौरान दुष्यंत की पार्टी जजपा का विधायक होने पर विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि उनका दल से केवल कानूनी रिश्ता है। इसके अलावा कुछ और नहीं है। कहा कि वे जजपा से विधायक तो बने, लेकिन विधायक बनने के बाद ही उन्होंने पार्टी के लोगों का चाल-चलन देख लिया और वे पीछे हट गए थे।
विज्ञापन


गौतम ने आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश से धोखा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जो भी जनता को पसंद है, इसलिए वे किसी को भी वोट दें, लेकिन केजरीवाल की पार्टी को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उसका जिसने भी साथ दिया उसी को केजरीवाल ने धोखा दिया है। कहा कि केजरीवाल ने नवीन जय हिंद, छोटेपुर और अन्ना हजारे को धोखा दिया। प्रशांत भूषण और यादव को भी इस लायक नहीं समझा कि उन्हें राज्यसभा में भेज देता। उसका जो भी साथ देता है। वह उसे खत्म कर देता है। उसने कांग्रेस को उजाड़ दिया। कांग्रेस का गुजरात व गोवा में बहुत नुकसान किया। इस मौके पर एडवोकेट दिनेश पाठक, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुभाष चुघ और नफे सिंह बेरवाल असीम शर्मा, देविंद्र शर्मा, हरीश वधवा, देशराज सैनी, रविंद्र गौड़, राजबीर कादयान, पंजाबी वेलफेयर सभा के पूर्व प्रधान आर के मुखीजा व सतीश राजपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed