{"_id":"67914d4a30d72f31cc01fc0d","slug":"ram-devotees-celebrated-anniversary-amid-festivities-kaithal-news-c-18-1-knl1004-566106-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उत्सव के बीच राम भक्तों ने मनाई वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उत्सव के बीच राम भक्तों ने मनाई वर्षगांठ
Thu, 23 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/सीवन/पूंडरी। अयोध्या में रामलला प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार को जिलेभर में खुशी मनाई गई। इस मौके पर जिले में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। सीवन के बाबा नारायण दास मंदिर में संकीर्तन हुआ। इसके साथ ही कई स्थानों पर भंडारे भी लगाए गए। वहीं, कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर कढ़ी-चावल और हलवे का भंडारा लगाया गया।
समाजसेवी बिजेंद्र कोहली, राम रतन सैनी व नरेंद्र सैनी ने बताया कि भंडारे से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जिनके आदर्श जीवन में सत्य, धर्म और न्याय का मार्ग दिखाते हैं। उनकी महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं ने भक्ति और सेवा का वातावरण बनाया। भंडारे में कढ़ी-चावल और हलवा का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। भंडारे की शुरुआत भगवान श्री राम की आरती और मंत्रोच्चार के साथ की गई। उन्होंने कहा कि यह दिन बड़े गौरव का है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें सच्चाई, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर संजय सैनी, रिंकू सैनी, भजना सैनी, सुरेश सैनी, रोशन सैनी, लक्ष्मण सैनी, जसन सैनी व सोनू प्रजापत सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूंडरी में किया सुंदरकांड पाठ ः भारत विकास परिषद शाखा फ़तेहपुर पूंडरी की ओर से श्रीराम के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ और कीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम शाखा सदस्य सुनीता गर्ग के घर पर किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विजय गर्ग रहे। सुंदरकांड के पाठ के बाद सभी ने कीर्तन का आनंद लिया। उपाध्यक्ष महिला सहभागिता निधि मोहन ने बताया की रामलला प्रतिष्ठा दिवस भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला की मूर्ति को विधिवत रूप से मंदिर में स्थापित करने का दिन है। यह विशेष अवसर हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक दिन है।
उन्होंने कहा कि यह दिन विशेष रूप से भजन-कीर्तन, पाठ और भगवान राम की महिमा का गुणगान करने का होता है। कार्यक्रम में करीब 60 महिलाएं मौजूद रहीं। कीर्तन के बाद सभी को चाय समोसा और प्रसाद का वितरण कराया गया। निधि मोहन, अनु गर्ग, डॉ. मनीषा मंगल, कुसुम कंसल, अंजलि बंसल, निशा बंसल, ममता गोयल, सोनू मित्तल, राधिका, वंदना मित्तल, मोनिका बंसल आदि उपस्थित रहे।