{"_id":"69f8ee97b7d646b27c0105b9","slug":"rajound-municipality-employees-protest-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148882-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद नगर पालिका कर्मियों धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद नगर पालिका कर्मियों धरना-प्रदर्शन
Tue, 05 May 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 05 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका गेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को नपा कर्मचारियों ने हड़ताल कर पालिका गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव रोहतास ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार पर भेदभावपूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घोषित वेतन वृद्धि अब तक लागू नहीं की गई और कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी निर्णय भी लंबित है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते मांगें मान ली जातीं तो हड़ताल की नौबत नहीं आती।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान राकेश, बबली, वीना, राजेंद्र, शीशपाल, कृष्ण, अनिल, सन्नी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।