फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajound, Kalayat grain market becomes mustard purchase center

Kaithal News: राजौंद, कलायत अनाज मंडी बने सरसों खरीद केंद्र

Wed, 27 Mar 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Rajound, Kalayat grain market becomes mustard purchase center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक में तेजी आने लगी है जबकि इस बार सरसों का दाम कम मिलने से किसानों में हताशा है। सरकार की तरफ से 5650 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया है, लेकिन इस समय 4500 रुपये तक ही सरसों के दाम किसानों को मिल रहे हैं। जिले में इस बार 3500 एकड़ में लगी सरसों की खरीद की जानी है इसलिए लिए कलायत व राजौंद की अनाज मंडी को सरसों का खरीद केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को चार से पांच क्विंटल सरसों नई अनाज मंडी कैथल में पहुंची, लेकिन इसकी सरकारी खरीद नहीं हुई।

गौरतलब है कि सरकार ने पिछले वर्ष 5450 रुपये सरकारी दाम निर्धारित किया था, लेकिन इस बार 5650 रुपये निर्धारित किया हुआ है। पिछले साल एमएसपी से ज्यादा भाव पर सरसों बिका था, लेकिन इस बार सरसों के भाव कम मिलने से किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


सरसों की खेती करने वाले किसान रमन कुमार ने बताया कि चार एकड़ में सरसों की खेती की है। पिछले

साल छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले थे, इस बार भाव कम मिल रहे हैं। सरकार को चाहिए कि एमएसपी पर सरसों की खरीद की जाए, ताकि किसानों को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई अनाज मंडी के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि अभी मंडी में सरसों की आवक तो शुरू हो चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद मंगलवार को भी शुरू नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि अब बुधवार या वीरवार को सरसों की खरीद पूरी तरह से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed