फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajound beat Songri Guliana 28-21 in Kabaddi

राजौंद ने सोंगरी गुलियाना को कबड्डी में 28-21 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rajound beat Songri Guliana 28-21 in Kabaddi
Rajound beat Songri Guliana 28-21 in Kabaddi - फोटो : Kaithal
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में चल रही तीन दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता 11 नवंबर को शुरू हुई। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता का संचालन छाजु गोयत डीपीई के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में राजौंद खंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। अंडर-19 कबड्डी के फाइनल में राजौंद की कबड्डी टीम ने सौंगरी गुलियाना की टीम को 28-21 के अंतर से धूल चटाई। 19 वर्षीय 100 मीटर दौड़ मुकाबले में राजकीय विद्यालय गुलियाणा के दिनेश ने प्रथम, राजौंद के ही अंकुश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 में 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान एसडीएम स्कूल को मिला जबकि द्वितीय स्थान पर सोंगरी आरोही स्कूल का अंकुश रहा। अंडर-19 वालीबाल में केपीएस किठाना स्कूल ने बाजी मारी जो प्रथम स्थान पर रहा और द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंगरी गुलियाना की टीम रही। इसके अलावा अन्य कई खेल प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिनके परिणाम शुक्रवार को घोषित होंगे। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन करने में धर्मवीर पीटीआई, छाजू गोयत डीपीई, रोहतास नेहरा डीपीई, संजय डीपीई, नरेश गोयत डीपीई ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed