फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari rally in kaithal for BJP candidate

Haryana Election:राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निशाने पर राहुल गांधी, बोलीं- कांग्रेस का काम बांटना

Thu, 26 Sep 2024 04:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Sep 2024 04:21 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी कैथल पहुंची है। यहां उन्होंने एक महिला सम्मेलन को संबोधित किया और केंद्र और हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 

विज्ञापन
Rajasthan Deputy Chief Minister Diya Kumari rally in kaithal for BJP candidate
कैथल में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वीरवार को हरियाणा के कैथल में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। दिया कुमारी ने अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे के शुरुआत में कैथल के जिला सैनी भवन में भाजपा उम्मीदवार लीला राम के पक्ष में एक महिला सम्मेलन में शिरकत की। 

विज्ञापन


अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में राजस्थान के लोगों ने भी परेशानियां झेली, इसलिए वहां भाजपा सरकार है। भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। वहीं, ऐसी सड़कें किसी भी प्रदेश में नहीं बनी, जैसी हरियाणा में 10 साल में बनी। 
विज्ञापन




कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए भी राहुल गांधी ने विदेश में जाकर समाज को बांटने के लिए गलत बयानबाजी की, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कांग्रेस की नीति की है। दिया कुमारी ने आम आदमी पार्टी पर भी सवाल उठाए और कहा कि आप के मंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की आधी आबादी रखने वाले महिला वर्ग के उत्थान के लिए किए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रसवकालीन अवकाश, सेना में अवसर, लखपति दीदी, आंगनबाड़ी अपग्रेडेशन जैसे कई निर्णय केंद्र सरकार ने लिए। प्रधानमंत्री के सभी फ्लैगशिप योजनाओं को सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिला है। 

प्रधानमंत्री के नेतृत्व देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और सेना सशक्त हुई है। हमारे खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक ने शानदार प्रदर्शन किया है। ये देश के मजबूत नेतृत्व का ही नतीजा है कि युवाओं को नए मौके मिल रहे हैं और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है।
 

देश में भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस: भजनलाल शर्मा

वहीं, पानीपत में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताते हुए जमकर जुबानी हमला बोला। पानीपत में आयोजित रैली राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अगर कांग्रेस के पिछले 3-4 घोषणापत्रों को देखेंगे, तो आप पाएंगे कि उन्होंने झूठ और लूट के अलावा कुछ नहीं किया है। जब चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस जनता से झूठे वादे करती है। देश में भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस है। अगर देश और प्रदेश को भ्रष्टाचार की तरफ किसी ने धकेला है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस ने बहुत पहले देश से गरीबी खत्म करने का नारा दिया था। गरीबी खत्म करने का नारा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और अब सोनिया गांधी और राहुल बाबा दे रहे हैं। लेकिन क्या इन्होंने आजतक गरीबी खत्म की, नहीं। कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार किया है और आगे भी यही करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed