फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raised awareness on crop residue management

Kaithal News: फसल अवशेष प्रबंधन पर किया जागरूक

Tue, 19 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness on crop residue management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में एनएसएस के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में जागरूक कर इसके लाभ बताए गए।

इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनील जिंदल ने किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण में स्थित ज्ञान कुंज वाटिका में सफाई की। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पराली प्रबंधन को लेकर गांव में एक रैली का आयोजन भी किया जिसके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों और अन्य विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुनील जिंदल ने कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास होता है।

उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में यही देश सेवा भी है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह स्वयं की सफाई के साथ-साथ आस पड़ोस की स्वच्छता में अपना योगदान दें। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक स्वच्छ सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम है। इस अवसर पर संजय वशिष्ठ, विनीत भार्गव, प्रदीप कुमार, राजेंद्र कुमार व राम रतन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed