{"_id":"61229bcd8ebc3e14f006bbe9","slug":"rained-from-morning-to-afternoon-kaithal-news-knl807501177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से दोपहर तक हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से दोपहर तक हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में रविवार सुबह से दोपहर एक बजे तक बारिश हुई। इस बारिश से जहां धान, कपास और बाजरा समेत अन्य फसलों को फायदा हुआ है। वहीं, मौसम भी सुहाना हो गया है। गर्मी से भी लोगों को राहत मिल गई है। बारिश होने से फसलों को संजीवनी मिली है।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। धान की फसल में बीमारी आने का खतरा बना हुआ था। अब बरसात के बाद गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है और फसलों में आने वाली बीमारियों का भी खतरा कम हुआ है।
निचली कालोनियों में जमा हुआ पानी
बारिश होने से शहर के छात्रावास रोड, लघु सचिवालय, कबूतर चौक, कमेटी चौक, छात्रावास रोड, करनाल रोड सहित कई जगह बारिश होने से पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि पानी की निकासी का प्रबंध न होने के कारण बारिश में भी जलभराव हो जाता है। इस तरफ प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। बरसात के कारण सड़कें भी टूट रही हैं, जो हादसों को न्योता दे रही हैं।
विज्ञापन
मौसम समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि आगामी एक दो दिन तक मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में बादल रहेंगे। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। किसानों के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी।