फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rain with cold

सुबह के समय छाया घना कोहरा, दिन में बादल, शाम को हुई हल्की बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
rain with cold
14-कैथ - फोटो : Kaithal
वीरवार सुबह के समय छाए कोहरे, दिनभर बादलों के छाए रहने के बाद रात्रि के समय हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। दिन भर चली शीत लहर के कारण लोग परेशान रहे। तापमान में आई गिरावट से दिनचर्या पर बड़ा असर पड़ा है। पिछले दो दिनों में जिले के अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब दो डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। तेज और सर्द हवा ने लोगों को घरों में दुबकने को विवश कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। जिस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस कोहरे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बाद दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा। सुबह एक बार फुहारों के रुप में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद दिन में एक बार भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। शाम के समय शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी रात्रि आठ बजे तक बारिश में तब्दील हो गई। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इससे पूर्व दोपहर के बाद तेज शीतलहर चल पड़ी, जिससे ठंड का एहसास ज्यादा रहा। बाजार की सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम रही। सड़कों पर हल्की धुंध भी रही।
विज्ञापन

18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गती से चली शीतलहर: बूंदाबांदी के बाद जिले के अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ठंडी हवा चली। मौसम में 76 प्रतिशत तक नमी रही और आठ प्रतिशत तक बरसात की संभावना बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी होगी बूंदाबांदी: कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के वैज्ञानिक डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद भी दो दिनों तक आसमान में बादल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए सही है। किसान गेहूं की फसल में पानी न लगाएं। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। इस समय जितना तापमान में गिरावट आएगी, फसल के लिए उतना ही लाभदायक रहेगा।

कस्बे में कईं जगहों पर हुई हल्की बूंदाबांदी - राजौंद में वीरवार सुबह से रुक रुक हो रही बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। पूरा दिन सूर्य देव भी नजर नही आए। जिसके चलते सर्दी ओर भी प्रभाव शाली नजर आई। किसानों के लिए यह बूंदाबांदी ही गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed