फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain spoils the dreams of Guhla-Chikka

Kaithal News: गुहला-चीका में अरमानों पर बारिश ने फेरा पानी

Thu, 09 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rain spoils the dreams of Guhla-Chikka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। लगातार बारिश से न केवल अनाज मंडियों में रखा धान भीग गया है, बल्कि कटाई के लिए तैयार खेतों में खड़ी धान की फसल भी भारी नुकसान के खतरे में है।

किसानों के अनुसार, बारिश में धान के भीगने से उसमें नमी की मात्रा बढ़ गई है, जिससे अब कोई एजेंसी इस धान को खरीदने को तैयार नहीं है। किसान गुरजंट सिंह, अवतार सिंह, मखन सिंह, गुरप्रीत सिंह और अमनप्रीत सिंह ने बताया कि इस बार अगेती धान की फसल में पहले बौने पौधे और इसके बाद बाढ़ व हल्दी रोग के कारण पैदावार लगभग 50 प्रतिशत तक घट गई है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि पछेती धान में बीमारी का प्रभाव कम था, जिससे कुछ राहत मिली थी। लेकिन पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने मंडियों में पड़े धान को नुकसान पहुँचाया और खेतों में पानी भर जाने से अब धान की कटाई करना मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि इस बार पैदावार में 50 प्रतिशत तक गिरावट से वे कर्ज के बोझ में दब गए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बीमारी और बारिश से प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी करवाई जाए और फसलों का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed