फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rain spoiled the crop of 432 farmers

बारिश ने खराब की जिले में 432 किसानों की फसलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain spoiled the crop of 432 farmers
कैथल। पिछले एक माह के दौरान बारिश जिले में किसानों के लिए मुसीबत बनकर बरसी। बारिश के कारण जिले में 432 किसानों की फसल खराब हुई है। किसानों ने मुआवजे के लिए विभाग में आवेदन दिया है। इसकी गिरदावरी और कृषि अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

आपदा के तहत किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाता है। यह मुआवजा उन्हीं किसानों को मिलता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत फसल का बीमा करवाया है। इस सीजन में जिलेभर से कृषि विभाग के पास अब तक 432 व्यक्तिगत सूचना फसल खराब होने की मिली। इनमें 92 सूचनाएं 11 जनवरी से 18 जनवरी तक होने वाली बरसात की हैं, जिनका सर्वे करके मुख्यालय में रिकॉर्ड भेज दिया गया है। वहीं 340 सूचनाएं तीन व चार फरवरी को हुई बरसात की हैं, जिनका सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद इनकी रिपोर्ट भी मुख्यालय भेज दी जाएगी। इन सभी सूचनाओं में किसानों की औसतन तीन से चार एकड़ फसल खराब है। सबसे अधिक फसल गुहला क्षेत्र में खराब होने की सूचना मिली है। अब तक गेहूं की फसल ही खराब होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

सांख्यिकीय सहायक सुशील कुमार ने बताया कि स्थानीय आपदा के तहत इस बार अब तक 432 व्यक्तिगत सूचना फसलें खराब होने की मिली हैं। इनका विभाग की ओर से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी जाती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खराब हुई फसलों को मुआवजा सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed