फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   rain deficit put farmer and shopkeepers in Trouble

सूखे ने फीकी की फिरनी की मिठास

Wed, 23 Jul 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 23 Jul 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
rain deficit put farmer and shopkeepers in Trouble
कैथल। सूखे की चपेट में न केवल किसान, बल्कि देश-प्रदेश में मशहूर कैथल के फिरनी व्यवसाय को भी भारी नुकसान हो रहा है। फिरनी बनाने वाले हलवाई एवं इस कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों को आशंका है कि यदि कुछ दिन ओर बरसात नहीं हुई तो वे नुकसान से उबर नहीं पाएंगे।
विज्ञापन


उन्हें इस समय दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर जहां बरसात न होने के कारण फिरनी की बिक्री कम है, वहीं ग्राहकों को बनाए रखने एवं बरसात की उम्मीद में स्टॉक रखने के लिए फिरनी तैयार करने पर भारी भरकम खर्च करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


सावन माह में कैथल में बनाई जानी वाली फिरनी को दूर-दराज तक पसंद किया जाता है। हरियाणा ही नहीं, यहां से पंजाब सहित अन्य प्रदेशों में फिरनी जाती है। तीज के उपलक्ष्य में बहनों के यहां दिए जाने वाले उपहारों में भी फिरनी सबसे प्रमुख रुप से शामिल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात होने पर फिरनी का स्वाद बढ़ जाता है और इसकी बिक्री पर काफी असर पड़ता है। लेकिन इस बार लगातार सूखे के कारण फिरनी की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। दुकानदार राजेश कुमार, शमशेर, मियां सिंह, बलबीर सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 25 प्रतिशत ही ग्राहक हैं। पूरा दिन दुकान पर ग्राहकों को इंतजार करके लौट रहे हैं। दुकानदार सुनील कुमार, बलवान सिंह, सुकंद राम, राधेश्याम ने बताया कि फिरनी के कीमत 100 से लेकर 120 रुपये प्रति किलो तक है। वहीं घेवर 150 से लेकर 250 रुपये तक है।


सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने लाखाें रुपयों का समान स्टॉक के रूप में लगाकर रखा है। लेकिन बरसात न होने के कारण सीजन पिटने की कगार पर है। आज तीज के केवल पांच दिन ही शेष हैं। अगर अच्छी बरसात नहीं हुई तो उनके लिए काफी परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। इसके अलावा सूखे के कारण किसानों सहित लोगों को अपनी फसल बचानी मुश्किल हो रही है। ऐसे में वे इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed