फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Railways increased speed on Kurukshetra-Narwana railway line

Kaithal News: कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलमार्ग पर रेलवे ने बढ़ाई गति

Sat, 06 Apr 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Railways increased speed on Kurukshetra-Narwana railway line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है क्योंकि अब रेलवे ने कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की गति बढ़ा दी गई है। अब यहां पर 70 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो चुकी है। इसके अब इस मार्ग पर रेलगाड़ियां 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेल गाड़ियां दौड़ेंगी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही दिल्ली रेल मंडल के अधिकारियों ने तीन डिब्बों वाली ओएमआर स्पेशल ट्रेन से फिर से निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के बाद अब यहां पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा गति हो चुकी है। जबकि पिछली बार फरवरी महीने में हुए निरीक्षण में गति नहीं बढ़ सकी थी। अब ट्रेनों की गति बढ़ने के बाद नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा। गति बढ़ने के बाद ट्रेनों का समय तो नहीं बदला, लेकिन स्टेशन पर जल्द पहुंचने पर ठहराव जरूर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


इस मार्ग पर कैथल में 43 किलोमीटर का है ट्रैक ः कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर करीब 86 किलोमीटर का रेल ट्रैक है। इसमें से कैथल जिले में यह करीब 43 किलोमीटर का ट्रैक है। जो नरवाना की तरफ से जिले के कलायत से 20 और कुरुक्षेत्र तक ढांड से 23 किलोमीटर का ट्रैक जा रहा है। कुछ महीने पहले ही रेलवे की तरफ से करीब 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदलने का कार्य किया था। नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर स्थित कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1870 में हुआ था। अब इसे 154 वर्ष हो चुके है, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया था। अब ट्रैक पर गति बढ़ाने का कार्य होने से यहां पर ट्रेनों की गति बढ़ेगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग की पटरी बदलने का काम शुरू हुआ था जो कि काफी महीने पहले पूरा हो चुका है। बुधवार को ही ओएमआर स्पेशल ट्रेन ने एक बार फिर से नरवाना से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन की पटरी का दौरा किया था। इसके बाद अधिकारियों ने यहां पर गति बढ़ाने की अनुमति दे दी है। अब यहां पर सभी रेल गाड़ियां 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने लगी हैं।

सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed