{"_id":"6414b5b3e5685d5ccd08fc54","slug":"railway-station-included-in-amrit-bharat-yojana-kaithal-news-c-18-1-62434-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमृत भारत योजना में शामिल हुआ रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमृत भारत योजना में शामिल हुआ रेलवे स्टेशन
Sat, 18 Mar 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैथल। केंद्र सरकार की ओर से रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए भी भी अमृत भारत योजना शुरू की है। इसके तहत अब कैथल के रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। अमृत भारत योजना में शामिल होने के बाद रेलवे यहां पर स्टेशन का विकास कार्य करवाएगा। वहीं, स्टेशन की देख-रेख भी रेल मंत्रालय ही करेगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से पहले भी वर्ष 2019 कैथल रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार हुआ था। जीर्णोद्धार के तहत रेलवे स्टेशन पर पार्किंग, प्रतीक्षालय व स्टेशन अधीक्षक का नया कार्यालय बनाया गया था।
अमृत भारत योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसमें प्लेटफार्म ऊंचा करने व इसे लंबा करने कर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन पर तीसरा प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इसमें प्रतीक्षालय से लेकर शौचालय की सुविधा भी दी जाएगी। रेलवे के अधिकारियों की तरफ से जल्द ही इसका एस्टीमेट रेलवे को बनाकर भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि केंद्र का बजट जारी होने से पहले ही अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का सुधारीकरण की मांग की गई है। अमृत भारत योजना में शामिल होने वाले रेलवे स्टेशनों में पांच से लेकर 20 करोड़ रुपये तक के कार्य किया करवाएं जाएंगे। अब कैथल रेलवे स्टेशन के विकास के लिए कितने करोड़ रुपये का बजट जारी होता है। यह केंद्र सरकार की तरफ से स्वीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
यह है अमृत भारत योजना
भारतीय रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों में रूफटॉप प्लाजा, लंबे प्लेटफार्म, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान इस योजना में किया है। योजना के माध्यम से उन सभी पुनर्विकसित परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा, जहां अभी तक कार्य को आरंभ नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करना होगा और इसके तहत सुविधाओं में वृद्धि करने हेतु मास्टर प्लान का क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। योजना में भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा कम लागत वाले पुनर्विकास की योजना बनाई गई है, इसको समय पर पूर्ण करने की संभावना है। पुरानी इमारतों को इस योजना के तहत लागत-कुशल तरीके से स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे उच्च प्राथमिकता वाले यात्रियों से संबंधित गतिविधियों को भविष्य के विकास के लिए पूर्ण किया जा सके।
केंद्र सरकार ने कैथल रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया है। इस योजना के तहत जल्द ही एस्टीमेट बनाकर रेल मंत्रालय में भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद आधुनिकीकरण करने की दिशा में कार्य शुरू कराया जाएगा। -जेके अरोड़ा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन