फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rail reached Kaithal after one and a half year, enthusiasm shown among passengers

डेढ़ साल बाद कैथल पहुंची रेल, यात्रियों में दिखा उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rail reached Kaithal after one and a half year, enthusiasm shown among passengers
कैथल। कोरोना काल के डेढ़ साल बाद रविवार को जींद-कुरुक्षेत्र रेल रविवार सुबह 10 बजे कैथल स्टेशन पर पहुंची। जिसे लेकर उत्साहित यात्री बोले कि रेल जैसी कोई सवारी नहीं है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर चिराग वालिया ने बताया कि जींद-कुरुक्षेत्र रेल अब एक्सप्रेस है, लेकिन यह सभी स्टेशनों पर रुकेगी। कुरुक्षेत्र से यह वापसी में शाम को करीब 7 बजे फिर कैथल पहुंचेगी। इससे जो लोग गीता महोत्सव देखना चाहते हैं, उनके लिए भी सहूलियत होगी। वे यात्री सुबह जाकर गीता महोत्सव देख सकते हैं और रात को इसी रेल से वापस भी आ सकते हैं। इसी तरह विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यात्री तरसेम ने बताया कि लगभग डेढ़ साल बाद पहली बार गाड़ी चली है। बहुत अच्छा लग रहा है। अब रेल निरंतर चलनी चाहिए। वह रेल में अपने बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र जा रहे हैं। रेल की सवारी जैसी कोई सवारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री बीरमती ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र जा रही है। इससे बहुत खुशी है। बस में अधिक किराया लगता है। अब कुछ राहत मिलेगी।
यात्री बबिता ने बताया कि रेल चल पड़ी इसकी बहुत खुशी है। दो साल बाद रेल में आज पहली बार सफर करेंगी। पहले कुरुक्षेत्र जाना पड़ता था, तो बस में जाते थे। इसमें पैसे भी अधिक लगते थे और समय भी ज्यादा लगता था।

रेलयात्री कल्याण समिति ने भी रेल का संचालन होने पर खुशी जताई। सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेल के चालक का स्वागत किया और लड्डू खिलाए। लाजपतराय सिंगला, ओमप्रकाश मढाड, चेयरमैन सतपाल गुप्ता, ज्ञानचंद भल्ला, रामकरण, अश्वनी शर्मा, कृपाल सिंह, पवन शर्मा, बलवंत सिंह, संजीव थरेजा, सुरेंद्र अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि समिति ने रेल सेवा संचालित करने की मांग की थी। जिसे अब पूरा किया गया है। इसके लिए सभी सदस्य रेलवे के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed