{"_id":"6943003fe8a6c767010077fc","slug":"raid-rescues-three-girls-from-a-hotel-on-dhand-road-kaithal-news-c-18-1-knl1004-804117-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड रोड पर होटल में रेड रेस्क्यू कीं तीन लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड रोड पर होटल में रेड रेस्क्यू कीं तीन लड़कियां
Thu, 18 Dec 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला पुलिस ने ढांड रोड पर स्थित एक होटल में सूचना के आधार पर छापा मारकर तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया। हालांकि, वहां कोई लड़की संदिग्ध हालात में नहीं मिली और न ही किसी के साथ कोई लड़का पाया गया। पुलिस ने लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाने ले जाया।
होटल पर कोई बोर्ड नहीं लगा था और इसमें छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में महिलाओं व लड़कियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाया जाता है। इस पर महिला थाना एसएचओ वीना के नेतृत्व में टीम ने सादे कपड़ों में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में लोग जमा हो गए। यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली, जिससे आसपास वाहनों के आने-जाने में परेशानी हुई। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने सभी को महिला थाने ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
महिला थाना एसएचओ वीना ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई। रेस्क्यू की गई महिलाओं से होटल में पहुंचने के बारे में पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद होटल संचालक के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।