फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raid on spa center; 6 women and a young man detained.

Kaithal News: स्पा सेंटर पर छापा, 6 महिलाएं और युवक को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raid on spa center; 6 women and a young man detained.
कैथल। कैथल के अंबाला रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर 6 महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। हिरासत में ली गई महिलाओं में एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ भी मिली जिससे पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार लंबे समय से इस स्पा सेंटर के संबंध में शिकायतें और इनपुट मिल रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद डीएसपी वीरभान के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद्र और महिला पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित कर स्पा सेंटर की तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के भीतर करीब पांच अलग-अलग केबिन मिले जिनमें प्रत्येक में एक-एक बेड लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार कुछ युवक पीछे के रास्ते और छत के जरिये मौके से भाग गए। जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर के ऊपर बने कमरे का गेट खुला हुआ था जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग आसपास की इमारतों की छतों के रास्ते से भाग निकले। पुलिस उनकी पहचान कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डीवीआर और रजिस्टर कब्जे में
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से डीवीआर और आगंतुकों से संबंधित रजिस्टर भी कब्जे में लिया है। इन दस्तावेजों के आधार पर आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी बीरभान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। मौके से मिली महिलाओं और युवक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर का संचालन मोंटी नामक युवक कर रहा था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed