फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rahul, Ketan and Preeti became the best athletes

Kaithal News: राहुल, केतन व प्रीति बने बेस्ट एथलीट

Sun, 17 Mar 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rahul, Ketan and Preeti became the best athletes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में द्वितीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया। इसमें संस्थान के छात्र व छात्राओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। राहुल, केतन और प्रीति को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला।


कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य संजय कुमार मोदगिल ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन 100 मीटर दौड़, शॉट पुट, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्क थ्रो व दूसरे दिन जैवलिन थ्रो, बोरी रेस, लेमन रेस, 200 मीटर रेस आदि प्रतियोगिता छात्र व छात्राओं के लिए आयोजित की गई। संस्थान के स्टाफ के लिए 100 मीटर रेस व म्यूजिकल चेयरस का आयोजन किया। मंच का संचालन कुनाल गोयल व दीपांशु ने किया। संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि मेहनत और लगन से खेलों के शीर्ष तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खेल कौशल को निखारने में सक्षम होती हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अंत में बेस्ट एथलीट पुरुषों में मैकेनिकल शाखा का छात्र राहुल व एग्रीकल्चर शाखा का छात्र केतन और महिलाओं में कंप्यूटर शाखा की छात्रा प्रीति को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष व सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed