{"_id":"67bb739a3193fd086d06bd3b","slug":"rahul-also-won-in-tamil-nadu-kaithal-news-c-245-1-kht1001-128319-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राहुल ने तमिलनाडु में भी की जीत हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राहुल ने तमिलनाडु में भी की जीत हासिल
विज्ञापन
कैथल। कस्बे सीवन के होनहार एथलीट राहुल सैनी ने एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे कैथल और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने 23वीं पैरा ओपन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह चैंपियनशिप 17 से 20 फरवरी तक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई थी, जिसमें पूरे भारत से 1400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
लगातार मिल रही सफलता
खिलाड़ी राहुल सैनी वर्ष 2022 से अब तक लगातार पदक जीतते आ रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने गोवा में आयोजित ओपन राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता था। इस बार भले ही उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा हो लेकिन उनका हौसला और आत्मविश्वास पहले से भी ज्यादा मजबूत है। राहुल 2018 से लगातार कठिन अभ्यास कर रहे हैं और उनका सपना भारत को ओलंपिक में पदक दिलाने का है।
खेलो इंडिया में भी दिखाएंगे दमखम
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही राहुल सैनी ने खेलो इंडिया का कोटा भी हासिल कर लिया है। यह प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगी। राहुल का लक्ष्य इस बार कांस्य को स्वर्ण में बदलने का है। उन्होंने कहा, मेरा टारगेट खेलो इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन करना है और वे पूरी मेहनत और लगन से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में खुशी की लहर
राहुल की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे कैथल और हरियाणा में भी जश्न का माहौल है। क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके कोच और परिवार वालों का कहना है कि राहुल शुरू से ही मेहनती और लगनशील रहे हैं, और यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है।
ओलंपिक में पदक लाने का सपना
राहुल का सपना भारत को ओलंपिक में पदक दिलाना है। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और नियमित रूप से अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। उनका कहना है, मेरा सपना ओलंपिक में भारत का तिरंगा लहराना है ओर इाके लिए वे कड़ी महनेज करेंगे।
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत
राहुल सैनी की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा यह साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
उनकी इस जीत ने साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनका अगला लक्ष्य खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीतना और उसके बाद ओलंपिक में भारत के लिए पदक लाना है। राहुल सैनी की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि हरियाणा और पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। उनकी इस जीत पर सभी को नाज़ है, और उम्मीद है कि वह आने वाले समय में और भी ऊँचाइयों को छुएंगे।