{"_id":"65eccdeb2f54dec69d08c8f6","slug":"queue-of-youth-to-get-medical-treatment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-344711-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेडिकल कराने के लिए युवाओं की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेडिकल कराने के लिए युवाओं की लगी कतार
Sun, 10 Mar 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ग्रुप डी का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थी जिला नागरिक अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंच रहे हैं। शनिवार को काफी देर तक अभ्यर्थी कतार में लगे रहे। रविवार को भी मेडिकल के लिए दोनों अस्पताल खुले रहेंगे।
शनिवार को छुट्टी का दिन होने के चलते अभ्यार्थियों की भीड़ मेडिकल करवाने के लिए जुटी। इस दौरान सुबह के समय से जिला नागरिक अस्पताल व सिविल सर्जन कार्यालय में भीड़ का आलम रहा। मेडिकल के लिए पहुंचे अभ्यार्थियों के नौकरी मिलने के बाद चेहरे खिले दिखे।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद वे कभी भी मेडिकल करवाने के लिए पहुंच सकते हैं। दो दिन में 400 से अधिक अभ्यार्थियों के मेडिकल हो चुके हैं।
विज्ञापन
ग्रुप डी का परीक्षा परिणाम के तहत चयनित अभ्यार्थियों के मेडिकल करवाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। इसके तहत अस्पताल के साथ ही सिविल सर्जन कार्यालय में भी मेडिकल करवाने के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। दो दिन में अभी तक 400 से अधिक मेडिकल अभ्यर्थियों के किए जा चुके हैं। रविवार को भी मेडिकल कराए जाएंगे। -डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
नौकरी मिलने के बाद बोले अभ्यर्थी
सरकार का आभार
परीक्षा की तैयारी बढि़या होगी तो नौकरी मिलने के ज्यादा अवसर रहते हैं। मेरे 75 अंक आए हैं। ग्रुप डी की परीक्षा देने के बाद चयन हुआ है तो वे सरकार का आभार जताते हैं। दूसरा चयन होना तीन से चार साल की मेहनत का फल मिलना है। - आशुतोष राजौंद
चयन पर सभी प्रसन्न
पिछले करीब पांच साल से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। 73 अंक आए हैं। परिवार में कोई नौकरी नहीं है। मेरे चयन पर सभी घर वाले प्रसन्न हैं।। सरकार की ओर से अब पारदर्शिता के आधार पर नौकरी दी जा रही है।
- टिंकू, फरल
खेल कोटे से मिली नौकरी
खेल कोटा से ग्रुप डी में मेरा चयन हुआ है। अभी फिलहाल ग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रही हूं। बेशक ग्रुप डी में नौकरी मिली है लेकिन और अच्छी नौकरी हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करूंगी। सरकार की बेहतर नीति का यह परिणाम है। -सोनिया, कैथल।
सैकड़ों युवक-युवतियों को मिली है ग्रुप डी में नौकरी
गौरतलब है कि कैथल जिले से भी अलग-अलग जगहों से सैंकड़ों युवा-युवतियों को ग्रुप डी में नौकरी मिली है। इसके तहत ही अभ्यर्थी मेडिकल करवाने के लिए पहुंच रहे है। इन अभ्यार्थियों के चेहरे पर खूब रौनक है। इन युवा-युवतियों को खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।