फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Queue of vehicles on the main road

Kaithal News: मुख्य मार्ग पर लगी वाहनों की कतार

Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Queue of vehicles on the main road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत में प्रशासन द्वारा सडक़ सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के बीच उप मंडल सचिवालय के पास चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग बाइपास पर वाहनों की नियमोंं के खिलाफ पार्किंग बड़ी चुनौती बनी है। हालांकि प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर नियम अनुसार वाहनों की पार्किंग करने के लिए उप मंडल सचिवालय परिसर मेंं अलग से जगह प्रदान करते हुए टेंडर दिया गया है।

बावजूद इसके सचिवालय परिसर की बजाय सडक़ पर व्यापक स्तर पर वाहनोंं की कतारें लगी रहती हैं। जबकि इस क्षेत्र में समय-समय पर बड़े सडक़ हादसे घटित होते रहते हैं। कुछ दिन पहले भी उप मंडल सचिवालय से कुछ दूरी पर सडक़ हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि तीन जख्मी हुए। इसके बाद भी वाहनों की यातायात नियमों के खिलाफ सुबह से सायं तक रहने वाली पार्किंग मार्ग से गुजरनेे वालोंं के लिए खतरा बनी है।
विज्ञापन


कलायत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि सडक़ सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। उप मंडल मुख्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा करने वालों को पूर्व में जागरूकता अभियान के अंतर्गत चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा न करने की अपील की गई थी। अब संजीदगी का परिचय न देने वाले वाहन चालकों के चलाना काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed