Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Questioning constitutional institutions is wrong: Bedi

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना गलत : बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Questioning constitutional institutions is wrong: Bedi
कपिल कमल कार्यालय में प्रेसवार्ता करते मंत्री कृष्ण बेदी। विज्ञ​प्ति - फोटो : ARchive
कैथल। चुनाव में हार मिलने पर संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। लोकतंत्र में सत्ता का निर्धारण जनता के वोट से होता है और सभी राजनीतिक दलों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। यह बात हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध के नाम पर जनता को गुमराह करना और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने की। कृष्ण बेदी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी सबसे बड़ी ताकत जनता का जनादेश है। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन चुनाव परिणाम पक्ष में नहीं आने पर संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता निष्पक्ष चुनाव की बुनियादी जरूरत है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उसके मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण जैसी प्रक्रियाओं का तथ्यों के आधार पर मूल्यांकन होना चाहिए। सभी दलों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं और जनता के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जंगीर सिसला, मुनीष शर्मा, राजरमन दीक्षित, हिमांशु गोयल एडवोकेट और विरेंद्र बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed