{"_id":"67e8513f657ab6cc1206fd24","slug":"qawwals-praised-baba-kaithal-news-c-18-1-knl1004-612967-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कव्वालों ने किया बाबा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कव्वालों ने किया बाबा का गुणगान
Sun, 30 Mar 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक जवाहर पार्क स्थित बाबा शाह कमाल कादरी की दरगाह पर सालाना उर्स मेला शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। श्रद्धालुओं ने माथा टेका, कव्वालों ने कव्वालियों से बाबा का गुणगान किया।
मेले के दूसरे दिन भी में जिले सहित अन्य जिलों व प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा की दरगाह पर मत्था टेक कर व चादरें चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
गद्दी नशीन बाबा रजनीश शाह ने बताया कि सबसे पहले बाबा शीतलपुरी डेरे से आई चादर दरगाह पर चढ़ाई जाती है। बताया कि हर वर्ष यह उर्स मेला तीन दिन तक लगातार चलता है, जो शनिवार को भी लगाया जाएगा। दूसरे दिन हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत की ओर से भी चादर दरगाह पर भेजी गई।
विज्ञापन
कव्वालियों के माध्यम से किया गुणगान ः दूसरे दिन सहारनपुर व दिल्ली से प्रसिद्ध कव्वाल दरगाह में पहुंचे। इसमें दिल्ली नुसरत और सहारनुपर से तसलीन कव्वाल पहुंचे। इन कव्वालों ने अपनी मधुर आवाज से कव्वालियां गाकर बाबा का गुणगान किया। शाम को कव्वालों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। सूफी कव्वालियों के माध्यम से रात करीब 12 बजे तक कव्वालों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
इस अवसर पर अशोक ठुकराल, सुरेश, नवीन, बद्री, ललित, संजू, सचिन, सुनील, जय, मोनू, वत्ता, शगुन मौजूद रहे।