फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pyauda-Titram road, connecting to the Hisar-Chandigarh Highway, has become a source of trouble.

Kaithal News: हिसार–चंडीगढ़ हाईवे से जोड़ने वाली प्यौदा-तितरम सड़क बनी परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pyauda-Titram road, connecting to the Hisar-Chandigarh Highway, has become a source of trouble.
गांव तितरम और प्यौदा को जोड़ने वाली टूटी सड़क का दृश्य। संवाद
कसान। गांव प्यौदा से तितरम तक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। दोनों गांवों को हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से जोड़ने वाली यह अहम सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है।
विज्ञापन

गड्ढों से भरी इस सड़क पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं रह गया है। ग्रामीणों के मुताबिक रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्ग से होकर गुजरते हैं लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है। गांव तितरम की तरफ तो यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है जिससे वाहन बार-बार खराब हो रहे हैं और हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

स्कूल बसों, एंबुलेंस और किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। खराब सड़क के कारण समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। तितरम गांव से ग्रामीण केरा सिंह ने कहा कि यह सड़क नेशनल हाईवे से जुड़ी हुई है फिर भी इसकी सुध नहीं ली जा रही। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सड़क का निरीक्षण कर इसका स्थायी समाधान करे। ग्रामीण जगदीश का कहना है कि चुनाव के समय किए गए वादे अब तक कागजों में ही सीमित हैं। अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो ग्रामीणों को मजबूरन विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

गांव तितरम और प्यौदा को जोड़ने वाली टूटी सड़क का दृश्य। संवाद

गांव तितरम और प्यौदा को जोड़ने वाली टूटी सड़क का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed