फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pusa Basmati is doing farmers bat-bat

किसानों की बल्ले-बल्ले कर रहा है पूसा बासमती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pusa Basmati is doing farmers bat-bat
कैथल। अबकी पूसा बासमती (1509 किस्म) का धान किसानों की बल्ले-बल्ले कर रहा है। गत वर्ष से उन्हें एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का दाम ज्यादा मिल रहा है। पिछले वर्ष 2500 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल तक इसी कीमत मिली थी जबकि इस बार आढ़तियों के मुताबिक 3400 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक दाम मिल रहा है। मौसम अनुकूलन रहने के कारण अगेती किस्म फसल की पैदावार भी बेहतर निकल रही है। प्रति एकड़ 50 से लेकर 75 मन तक फसल निकल रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष एक एकड़ में 50 मण से भी कम फसल निकली थी। अब दाम व पैदावार अच्छी निकलने से किसानों के भी चेहरे पर भी खुशी छाई हुई है। जिले में दस हजार हेक्टेयर से अधिक एरिया में इस किस्म की किसानों ने रोपाई की हुई है। किसानों का कहना है कि धान की 1509 किस्म किसानों के लिए काफी फायदेमंद हैं। यह किस्म कम अवधि की है। 90 दिन में पककर तैयार हो जाती है। अगेती फसल लेने से उन्हें एक फसल अधिक लेने का अवसर मिलता है। धान की कटाई के उपरांत वे अपने खेतों में आलू, तोरी या अन्य सब्जियों की बिजाई कर सकते हैं। इसके बाद आराम से गेहूं की बिजाई किसानों की ओर से कर ली जाती है।
विज्ञापन

1121 किस्म कम, 1509 का ज्यादा रकबा
किसानों का कहना है कि 1121 किस्म की किसानों ने इस सीजन में कम रोपाई की हुई है। धान पूसा-1509 किस्म की तरफ ज्यादा रुझान है। पहले किसान धान की पूसा-1121 किस्म की खेती ज्यादा करते थे। शुरू से लेकर फसल के तैयार होने में लगभग पांच महीने का वक्त लगता है और अगर कटने पर एक रात खेत में रुक गई तो 15-20 प्रतिशत खेत में ही झड़ जाती है। इस कारण किसानों ने 1121 की जगह का काफी नुकसान हो जाता है लेकिन पूसा-1509 किस्म में ये सब परेशानियां नहीं आतीं। तीन महीने में यह फसल पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म का चावल बहुत सुंदर है। चावल में सुगंध भी अच्छी है। तीन महीने में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म की खेती करने में पानी और खाद काम मात्रा में लगता है, अधिक उत्पादन प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ने सुरजीत सिंह ने बताया कि इस बार बंफर पैदावार हुई है। मौसम अच्छा होने के कारण फसल अच्छी निकल रही है। फसल में बीमारी भी नहीं आई है। दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। पिछले साल से 800 रुपये अतिरिक्त भाव मिल रहा है। अब गेहूं से पहले सब्जियों की फसल उगा सकते हैं। इस फसल में कम पानी व खर्च भी कम आता है।

मंडी प्रधान श्याम लाल ने बताया कि इस बार 1509 किस्म के धान का अच्छा भाव मिल रहा है। आगामी दिनों में और आवक बढ़ेगी। अभी मंडी में कम आवक है। अबकी बार 1509 का अच्छा रेट रहने का अनुमान है। जल्दी यह फसल पक कर मंडी में पहुंच जाती है। पिछले साल से आठ रुपये ज्यादा दाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed