{"_id":"69a9dbaac0a8943f680b85e8","slug":"punjabi-sanskrit-quiz-competition-organised-kaithal-news-c-245-1-kht1002-145948-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाबी-संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाबी-संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
Fri, 06 Mar 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजौंद। गांव जाखौली के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाबी एवं संस्कृत विषय की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई ज्ञान को बढ़ावा देना, आत्मविश्वास विकसित करना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता को निखारना था। पंजाबी विषय की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन लवप्रीत मैडम ने किया। संस्कृत विषय की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सुनीता जाखौली मैडम के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में श्लोक, व्याकरण तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ओ. पी. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। संवाद