फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pundri's team tops in volleyball, Barsana's team tops in Kho-Kho

Kaithal News: वॉलीबाल में पूंडरी, खो-खो में बरसाना की टीम अव्वल

Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pundri's team tops in volleyball, Barsana's team tops in Kho-Kho
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वॉलीबाल में पूंडरी की टीम ने पबनावा की टीम को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो में बरसाना की टीम ने पाई को हराकर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।

ठग ऑफ वार में कौल की टीम ने सांच को हराया। कबड्डी ब्वॉयज में पाई की टीम प्रथम रही, जबकि क्रिकेट गर्ल्स में पिलनी की टीम ने बाजी मारी। इस दौरान खिलाड़ियों ने पूरी ताकत और दमखम के साथ अपनी टीमों को जीत दिलाने का प्रयास किया। दर्शकों ने भी अपनी-अपनी टीमों को उत्साह और हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


महोत्सव में जुडो, कुश्ती, वॉलीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, रस्साकशी, स्किपिंग, रोप जंपिंग और खो-खो के मुकाबले होंगे। क्रिकेट के मैच गांव ग्योंग में और हॉकी के मैच गांव हाबड़ी के हॉकी खेल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। तीरंदाजी के मुकाबले डीएवी कॉलेज, चीका में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक लीला राम, जिला परिषद चेयरमेन कर्मवीर कौल और नगर परिषद चेयरमैन सुरभि गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कुश्ती और जुडो के मुकाबलों का भी अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। खेलों के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर मिलता है।


पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिला परिषद चेयरमेन कर्मवीर कौल ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार विकास करवा रहे हैं और युवाओं को खेलों की दिशा में जोड़ना उनका बेहतरीन प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed