फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pundri's leadership went to BC-B's account

Kaithal News: पूंडरी की सरदारी गई बीसी-बी के खाते में

Fri, 27 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pundri's leadership went to BC-B's account
नरेंद्र राणा
विज्ञापन

पूंडरी। नगरपालिका पूंडरी की छोटी सरकार की सरदारी बीसी-बी के खाते में जाने से सैनी समाज में खुशी की लहर होने के साथ रोड, पंजाबी, बनिया व दूसरे सामान्य वर्ग में मायूसी छाई हुई है।

दरअसल, पूंडरी में रोड समाज के अच्छे-खासे वोट हैं। इसके चलते रोड समाज से कई युवा चेयरमैन के दावेदार बताए जा रहे थे। इनमें से एक दावेदार तो कस्बावासियों को खाटू श्याम जी व हरिद्वार तक की बस यात्राएं अपने खर्चे पर करवा रहे हैं। बीसी-बी वर्ग की पूंडरी में जनसंख्या की बात करें तो सैनी समाज की सबसे अधिक है।
विज्ञापन


बताते चलें कि नगरपालिका पूंडरी में अब से पूर्व 13 पार्षद जनता द्वारा चुने जाते हैं जबकि इस बार वार्ड बंदी के बाद पूंडरी के 16 पार्षद चुने जाएंगे। जिसमें 1, 2, 3, 4, 5, 9, 11, 12 व 16 वार्ड सामान्य वर्ग, 6, 7 व 8 वार्ड अनुसूचित जाति और 10, 13, 14 व 15 वार्ड पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हैं। नपा पूंडरी की मतदाता सूची में 15 हजार 606 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 पार्षदों में तीन पार्षद अनुसूचित जाति, चार पार्षद बीसी ए व बीसी बी तथा नौ पार्षद सामान्य जाति से चुने जाने हैं। इसके अलावा सबसे अहम बात यह रहेगी कि पूंडरी में पहली बार लगभग 37 वर्ष बाद अध्यक्ष को पार्षद नहीं, बल्कि सीधे जनता ही चुनेगी।

पूंडरी नगरपालिका के अध्यक्ष व पार्षदों के कार्यकाल को समाप्त हुए लगभग एक वर्ष अधिक समय बीत चुका है और चेयरमैन की कुर्सी अपने उत्तराधिकारी की बाट जोहते-जोहते थक चुकी है। यही नहीं पूंडरी नगरपालिका से रौनक ही गायब है।

बीसी-ए, बीसी-बी के वार्डों के हुए ड्रा कैथल में पूंडरी नगर पालिका के बीसी-ए व बीसी-बी के लिए ड्रा निकाला गया। जिसमें 13 व 14 वार्ड बीसी-ए के लिए तो 10 व 15 वार्ड बीसी-बी के लिए निकला। बाक्स वार्डबंदी से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं पूर्व पार्षद पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह, पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि पवन सैनी सहित कई पूर्व पार्षद नगरपालिका की पूर्व विधायक रणधीर गोलन के कार्यकाल में हुई वार्ड बंदी से बिल्कुल भी सहमत नज़र नहीं आ रहे हैं।


उन्होंने बताया कि जानबूझकर ऐसी वार्ड बंदी करवाई गई है। लोगों के वोट किसी वार्ड से किसी दूसरे वार्ड में किए गए हैं। इससे लोगों को दिक्कत आ सकती है।

एक अनुसूचित, 2 पिछड़ी व 3 सामान्य जाति से बनेगी पार्षद पूंडरी नगरपालिका में कुल 16 पार्षदों में से छह महिला पार्षद चुनी जाएंगी। जिसमें 14 वार्ड बीसी-ए, 15 वार्ड बीसी-बी की महिला पार्षद तथा 2,9 व 11 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed