फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public protested after rape case rigistered against nine persons

पुलिस थाने में लोगों का हंगामा

Thu, 12 Jun 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 12 Jun 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Public protested after rape case rigistered against nine persons
कैथल। थाना शहर में सीवन निवासी एक युवती की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करने के आरोप में भड़के स्थानीय लोगों ने बुधवार देर रात करीब नौ बजे थाने के बाहर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस ने दुराचार और वीडियो क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में इन नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। इसी के विरोध में लोग भड़क उठे। लोगों ने पुलिस पर दबाव मेें केस दर्ज करने का आरोप लगाया तथा थाने में जमकर हंगामा किया। साथ ही पुुलिस एवं सरकार सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक डीएसपी रविंद्र तोमर प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


 इस दौरान आरोपियों के परिवार की महिलाओं सहित शहर से भारी संख्या में लोग पुलिस थाने में डटे हुए थे।
जानकारी के अनुसार सीवन निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह वन विभाग में कार्यरत थी। युवती ने बताया कि आरोपी जितेंद्र सरदाना एक दिन उससे पौधे लेने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मेलजोल बढ़ाया तथा उसके विरोध के बावजूद उसके साथ बातचीत की। जिस पर वह उसकी बातों में आ गई। पांच  मई 2011 को उसने उसे रामनगर में संजय मेडिकल स्टोर पर बुलाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि 13 मई 2011 को उसके साथ उसने कुछ और लोगों ने मिलकर दुराचार किया तथा घटना की वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसके बाद इसे इंटरनेट पर डाउनलोड करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और तीन बार में कुल एक लाख 65 हजार रुपये हड़प लिए।
तीन लाख रुपये मांगने का आरोप
युवती ने बताया कि इसके बाद वे उससे तीन लाख रुपये की राशि की मांग करने लगे। इतना ही नहीं नौ जून 2014 को आरोपियों में से कुछ आरोपी उसके घर आए तथा धमकी दी। जिस कारण मजबूरन उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में युवती की शिकायत पर कैथल निवासी भारत मेडिकल स्टोर संचालक जितेंद्र सरदाना, सरदाना मेडिकोस संचालक रमेश सरदाना, प्रवीण सरदाना, स्वीटी पत्नी जितेंद्र, बिट्टू निवासी सीवन, रामलाल निवासी छौत, सुनील निवासी रामनगर, लक्की निवासी सिरटा रोड एवं छौत निवासी सोनू के खिलाफ दुराचार और ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज करने के बाद बुधवार शाम दो आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे

मामले की सूचना मिलते ही आरोपियों के परिवार की महिलाओं सहित भारी संख्या में लोग पुलिस थाने में एकत्रित हो गए। करीब नौ बजे शहरवासी भाजपा नेता रविभूषण गर्ग, सुरेश गर्ग नौच, रॉकी मित्तल, अरुण सराफ, इनेलो नेता अमरजीत बिट्टू छाबड़ा, पाला राम सैनी, पार्षद विक्की और अनिल सेठी के नेतृत्व में लोगों थाने के बाहर एवं अंदर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पुलिस ने दबाव में इस मामले को दर्ज करते हुए जांच करने के बजाये कई साल पुराने मामले में गिरफ्तारी का प्रयास किया है।

लोगों ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाए। यदि कोई दोषी हो तभी उसे गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद डीएसपी रविंद्र तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया तथा प्रदर्शनकारियों में से दस लोगों की कमेटी बनाकर बातचीत शुरू की। समाचार लिखे जाने तक डीएसपी एवं लोगों की कमेटी की बातचीत जारी थी। वहीं लोग पुलिस थाने के अंदर डटे हुए थे।


निर्दोष पर कार्रवाई नहीं करेंगे : डीएसपी
डीएसपी रविंद्र तोमर ने बातचीत में लोगों को विश्वास दिलवाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस जांच में दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। लेकिन यदि किसी लड़की ने पुलिस को दुराचार की शिकायत दी है तो पुलिस को ऐसे मामलों में तुरंत केस दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed