फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public cooperation is necessary to stop crimes: DSP

अपराधों को रोक के लिए जन सहयोग जरूरी : डीएसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Public cooperation is necessary to stop crimes: DSP
कैथल। पुलिस की टीमों ने रविवार को गुहला उपमंडल के डेरा चाणचक, दाबनखेड़ी, मेहमूदपुर, चाबा, दाबा में ग्रामीणों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस टीम में गुहला डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, एसएचओ गुहला एसआई रामपाल व चौकी मेहमूदपुर प्रभारी एएसआई राजेश शामिल रहे। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

इसके बिना यह काम असंभव है। कहा जाता है कि नशा ही सब अपराधों की जड़ है इसलिए नशे को समाप्त करना पुलिस और जनता का प्रथम कर्तव्य है। मौजूदा दौर में नशा समाज और देश को खोखला कर रहा है और देश का भविष्य युवा गर्त की ओर जा रहा है।
विज्ञापन

यदि हम नशे पर काबू पा लेते हैं तो काफी हद तक अन्य अपराध भी कम हो जाएंगे। डीएसपी गुहला ने इस दौरान मौजूद व्यक्तियों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमजन से अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। डीएसपी ने कहा कि कि नशा एक सामाजिक बुराई है। कहा कि नशे की गिरफ्त में फंसे युवकों को समाज मुख्यधारा में लाना और समाज को नशा मुक्त करना हम सबका दायित्व है। डीएसपी ने आह्वान किया कि अगर उनके आसपास कहीं नशा बिकता है तो वह इसकी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed