फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PTI commits suicide by jumping into canal, accuses friend of not returning money

Kaithal News: पीटीआई ने नहर में कूदकर दी जान, दोस्त पर रुपये न लौटाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
PTI commits suicide by jumping into canal, accuses friend of not returning money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। दोस्त ने उधार लिए रुपये नहीं दिए तो परेशान सरकारी स्कूल के पीटीआई ने नहर में छलांग लगा दी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह करनाल नहर से उसका शव पुलिस ने बरामद किया। गोताखोर प्रगट सिंह के माध्यम से शव की पहचान हुई। शव घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। बाद में उनका संस्कार किया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार, पीटीआई प्रिंस गिरधर पिछले कुछ दिनों से पैसों के लेन-देने को लेकर परेशान चल रहे थे। उनके भाई चरणजीत ने पुलिस को बताया कि प्रिंस ने अपने दोस्त प्रवीण ग्रेवाल को एक शोरूम किराये पर दिया था। साथ ही उस शोरूम में काम चलाने के लिए 20 लाख रुपये नकद भी दिए थे। चरणजीत का आरोप है कि प्रवीण ग्रेवाल न तो उसे किराया (जो कि दस लाख रुपये के करीब बनता था) ही दिया और काम चलाने के लिए दिए गए रुपये भी नहीं लौटाए। इससे प्रिंस परेशान रहने लगा।
विज्ञापन


चरणजीत के मुताबिक, रुपये के मुद्दे पर कई बार दोनों पक्षों की पंचायतें भी हुई। इस पर प्रवीण ने रुपये देने का आश्वासन तो दिया पर लौटाएं नहीं। दूसरी ओर ज्यादा रकम हड़पने से प्रिंस मानसिक रूप से परेशान रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उन्हें चिकित्सकों को भी दिखाया और उसके दोस्तों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अंतत शुक्रवार शाम को वह घर से निकले तो बाद में उनका शव ही घर लौट सका।

परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे प्रिंस गिरधर अपनी बाइक से निकले और जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। रात करीब एक बजे तक परिजन और कालोनी वासी उनको ढूंढते रहे। बाद में शनिवार सुबह करनाल में करनाल नहर पर उनका शव मिलने की जानकारी हुई। गोताखोर प्रगट सिंह के माध्यम से शव की पहचान हुई। सूचना पर करनाल पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। वहीं इस घटना को लेकर पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

करनाल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे पूंडरी में प्रिंस का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर हलका विधायक रणधीर गोलन सहित शहर के शिक्षक वर्ग व समाजसेवी लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दूसरी ओर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रिंस के परिजनों की शिकायत के आधार पर पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। आगे जो भी शिकायत परिजन देंगे, उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

समाजसेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहता था प्रिंस
प्रिंस गिरधर एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ अच्छे खेल शिक्षण और सामाजिक व्यक्ति थे। प्रिंस गिरधर के सिखाए गए बच्चे ने खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया। परिवार की बात करे तो दो भाईयों और एक बहन का परिवार पिता रोडवेज से रिटायर और माता गृहिणी हैं। प्रिंस की पत्नी बैंक कर्मचारी है और उनके दो बच्चे है। भरा-पूरा छोड़कर इतना बड़ा कदम उठा लेने से प्रिंस का पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed