फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Provided training in folk dances of Haryanvi and other states

Kaithal News: हरियाणवीं और अन्य राज्याें के लोक नृत्यों का दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Provided training in folk dances of Haryanvi and other states
हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के सौजन्य से आर्य कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल के सौजन्य से आर्य कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गई। इसमें अंबाला मंडल के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र शर्मा व कैथल के पूर्व सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी जसवंत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रशिक्षकों ने बच्चों को हरियाणवीं और अन्य राज्याें के लोक नृत्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर आर्य कन्या उच्च विद्यालय की प्राचार्या पुष्पा रानी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान बच्चों को हरियाणवीं संस्कृति से अवगत करवाते हुए उनको लूर डांस, फॉग डांस, खोडिय़ा, धमाल नृत्यों की जानकारी दी गई। इसके अलावा राजस्थानी नृत्य, अन्य प्रदेशों के लोक नृत्यों व कत्थक नृत्य की बारीकियां भी सिखाई गई। हरियाणा के ख्याति प्राप्त नृत्य निदेशक सुशील कुमार व डॉ. पंचम, कश्मीरी लाल द्वारा भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सुरों के ज्ञान के बारे में बताया गया। कार्यशाला में आर्य कन्या उच्च विद्यालय के अलावा कई अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी भाग लिया। स्कूल के मैनेजर सत्यदेव चौधरी ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों काे स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्यातिथि ने 100 बच्चों को प्रमाणपत्र व ट्रॉफी प्रदान की। कार्यशाला के आयोजन में बेदी मेडिकाज व लद्दा राम नरेश एंड संस की अहम भूमिका रही। इस मौके पर भारती, शैफाली, रजनी, सुधा, किरन और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed