{"_id":"69d806a673a7948d3102e941","slug":"protested-over-delay-in-charge-sheet-cases-and-shortage-of-staff-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147690-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार्जशीट मामलों में देरी व स्टाफ कमी पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार्जशीट मामलों में देरी व स्टाफ कमी पर जताया विरोध
Fri, 10 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
चार्जशीट मामलों में देरी व स्टाफ कमी पर जताया विरोध
राजौंद। एचएसईबी सब यूनिट राजौंद के कर्मचारियों की रोष गेट मीटिंग छठे दिन भी जारी रही। मुख्य गेट पर सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित बैठक की अध्यक्षता गुरुदेव मुंडे ने की। कर्मचारियों ने चार्जशीट मामलों में लंबे समय से लंबित निर्णयों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जवाब देने के बावजूद प्रमोशन व एसीपी लाभ नहीं मिल रहे हैं। अधिकारियों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया गया। सब डिवीजन में स्टाफ की कमी के बावजूद अन्य स्थानों पर ड्यूटी लेने का मुद्दा भी उठाया गया। ट्री कटिंग व मेंटेनेंस कार्य में वन विभाग की अनुमति न होने से दिक्कतें बताई गईं। कर्मचारियों ने कार्यालय की जर्जर स्थिति पर भी चिंता जताई। यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने समस्याएं न सुलझने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।