फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest, Goldsmith, Kaithal

सराफ और स्वर्णकारों ने लगाया जाम

Fri, 08 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Protest, Goldsmith, Kaithal
रोष रैली - फोटो : कैथल
 
विज्ञापन

सराफ और स्वर्णकारों ने लगाया जाम



कैथल। एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ वीरवार को सराफ व स्वर्णकारों ने एकत्रित होकर शहर में रोष रैली निकाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जींद रोड पुल के पास पहुंचे और पुल पर आधे घंटे तक जाम लगाकर रखा। जिस कारण रणधीर सिनेमा के पास चारों तरफ जाम लग गया और ना कोई वाहन चालक व राहगीर पुल के ऊपर जा सका और ना ही नीचे जा सका। बाद में स्वर्णकारों एवं सर्राफों ने खुद जाम खोल दिया।
वहीं भूख हड़ताल 11वें व धरना 36वें दिन में प्रवेश कर गया। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में अशोक वर्मा, तरसेम वर्मा, लीला वर्मा, नरेश वर्मा व अशोक मराठा थे। मोटरसाइकिल रोष रैली का नेतृत्व सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र गोयल सर्राफ व स्वर्णकार सभा के जिला प्रधान विनोद कुमार सोनी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों का परिणाम है कि देश भर में लाखों सर्राफ व स्वर्णकार अपने कारोबार बंद कर सड़कों पर उतरने पर विवश है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में रोष जताने वालों में महासचिव सुंदर लाल वर्मा, अरुण सर्राफ, पूर्व उपप्रधान प्रवीण मित्तल, सत्यनारायण गोयल, राजेश गर्ग सर्राफ, राजेश वर्मा , प्रदीप वर्मा, विजय वर्मा, रामचंद्र प्योतवाले, शंकर सर्राफ, श्याम लाल वर्मा, सुशील सर्राफ, सतीश वर्मा, अनिल वर्मा, सुभाष गुप्ता, अशोक भोला, सुमित वर्मा, देसराज वर्मा, राजेश निरवानिया, लव मोहन वर्मा, स. परमजीत सिंह, सुमित धवन, राजन वर्मा, डिंपी वर्मा, रजत गुप्ता, विकास वर्मा विक्की, विजय बंसल, सुमित वर्मा,  रमेश मल्होत्रा डाईवाला, नीरज वर्मा, सुंदर लाल वर्मा डाईवाले, धर्मपाल फौजी सहित सभी सर्राफ व स्वर्णकार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed