फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against allocating 42 seats to Muslims in Katra Medical College

Kaithal News: कटरा मेडिकल कॉलेज में 42 सीटें मुस्लिमों को देने पर विरोध

Tue, 25 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Protest against allocating 42 seats to Muslims in Katra Medical College
एसडीएम को ज्ञापन पत्र देते सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस, कटरा में एमबीबीएस की 50 में से 42 सीटें मुस्लिम समाज को आवंटित किए जाने का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने विरोध किया है। संगठनों ने इस निर्णय को हिंदू समाज की आस्था पर आघात बताते हुए जांच की मांग उठाई।

लघु सचिवालय में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रवेश सूची में हुए “गंभीर असंतुलन” की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रभान मित्तल, सहमंत्री गुलतान नैन, जिला संयोजक खुशीराम प्रजापति, बजरंग दल जिला सहसंयोजक सुमित सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधीन संचालित संस्थान द्वारा घोषित प्रवेश सूची में 50 में से 42 सीटें मुस्लिम छात्रों को दी गई हैं, जबकि केवल 8 सीटें हिंदू छात्रों को मिली हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि धर्मार्थ संसाधनों से संचालित तीर्थ क्षेत्र स्थित संस्थान में यह असंतुलन जनभावनाओं को आहत करता है। संगठनों ने यह भी कहा कि हाल ही में देशभर में आतंकी मॉड्यूल के खुलासों में चिकित्सा व शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कुछ मामलों का सामने आना राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय है, जिससे यह मामला और संवेदनशील हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन














ज्ञापन में मांग की गई है कि



एसएमवीडीआईएमई की प्रवेश प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए।



आवश्यकता अनुसार सीटों का पुनर्विन्यास सुनिश्चित किया जाए।



तीर्थस्थलों और बोर्ड संचालित संस्थानों हेतु स्पष्ट सुरक्षा व प्रवेश नीति बनाई जाए।



संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन किए जाएं, ताकि हिंदू समाज भी अपने धर्मार्थ संस्थानों में प्राथमिकता का अधिकार सुनिश्चित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed