{"_id":"682b8c882dbe8138580a08b0","slug":"professor-praveen-awarded-shiksha-ratna-award-kaithal-news-c-18-1-knl1004-650754-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राध्यापक प्रवीण को शिक्षा रत्न पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राध्यापक प्रवीण को शिक्षा रत्न पुरस्कार
Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बात्ता में राजनीतिक विज्ञान प्राध्यापक पद पर तैनात प्रवीण कुमार को एमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली में राष्ट्रीय शिक्षा रत्न 2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वे 15 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी प्रयोग कर रहे हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पृथ्वी अभ्युदय एजुकेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया संस्था ने प्रवीण कुमार को यह सम्मान दिया है। प्रवीण कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के मनोवैज्ञानिक स्तर को जानकर उन्हें बेसिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को मोटिवेट करना उनका लक्ष्य रहा है। रविवार को मोहाली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।
प्रवीण कुमार ने बताया कि वे अपने नौ वर्षों के कॉलेज एवं छह वर्षों के विद्यालय स्तरीय कार्यकाल में 26 नेशनल और दो इंटरनेशनल सेमिनारों में अपने शोध पत्र पढ़ने का कार्य कर चुके हैं। पांच लेख नेशनल पब्लिकेशन में प्रकाशित हुए। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र और साथियों ने उनका स्वागत किया।