फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Professor couple will get honor from cultural platform

Kaithal News: दंपती प्रो. को मिलेगा सांस्कृतिक मंच से सम्मान

Thu, 14 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Professor couple will get honor from cultural platform
कैथल। साहित्यकार प्रो. अमृत लाल मदान व राजकुमारी मदान को नई दिल्ली में सांस्कृतिक मंच ने पुस्तक-लोकार्पण, काव्य-पाठ एवं सम्मान-समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इस आयोजन में प्रोफ़ेसर अमृत लाल मदान व राजकुमारी मदान को सम्मानित किया जायेगा व उनसे उनकी रचनाएं भी सुनीं जाएगी। ये संस्थाएं ऐसे दंपती को सम्मानित कर रहीं हैं, जो साहित्य-साधना करते हों और जिनकी संयुक्त कृतियां प्रकाशित हुईं हों। इन दोनों संस्थाओं ने प्रो. अमृत लाल मदान और राजकुमारी मदान की संयुक्त रूप से लिखी गई कृतियां आमंत्रित कीं थीं। उन कृतियों का अध्ययन और समीक्षण किए जाने के बाद ही इन दोनों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रो. मदान विभिन्न विधाओं में साहित्य-लेखन करते हैं। उपन्यास लेखन में भी उनकी प्रिय लेखन-विधा है। उन पर रचित उपन्यास आधा पुल का अनुवाद तेलंगाना राज्य के हैदराबाद की विदुषी विठलानी शीतल ने किया है। विठलानी शीतल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अंतर्गत प्रोफ़ेसर अमृत लाल मदान के उपन्यास को अंग्रेज़ी भाषा में अनुवाद किया है।विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन की उपाधि अर्जित की। इन दोनों समाचारों की जानकारी मिलने पर साहित्य सभा में खुशी का माहौल बना हुआ है जिससे दोनों दंपती को बधाई-संदेश मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed