{"_id":"6afde9e761a866c9bd0d6617","slug":"do-not-neglect-drinking-water-supply-tubewell-operator-timely-resolution-of-complaints-kaithal-news-c-245-1-kht1014-158057-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेयजल आपूर्ति में लापरवाही न बरतें ट्यूबवेल ऑपरेटर, शिकायतों का समय पर करें समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेयजल आपूर्ति में लापरवाही न बरतें ट्यूबवेल ऑपरेटर, शिकायतों का समय पर करें समाधान
विज्ञापन
ट्यूबवेल ऑपरेटर को जानकारी देते हुए जिला सलाहकार दीपक कुमार। विज्ञप्ति
कलायत। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से खंड के गांवों में कार्यरत ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग के उपमंडल अभियंता नरेश कुमार ने की। इसमें जिला सलाहकार दीपक कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में कर्मचारियों को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने और ग्रामीणों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दीपक कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने वाटर वर्क्स और ट्यूबवेल परिसरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में जिम्मेदारी और गंभीरता बरतें। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक व्यवहार करें। पेयजल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। जनसेवा की भावना से काम करना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है।
कनिष्ठ अभियंता रवि पुनिया ने कर्मचारियों को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने और वाटर वर्क्स का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय नियमों और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उपमंडल अभियंता नरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा आने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में खंड के बीआरसी चंद्रशेखर और विभिन्न गांवों के ट्यूबवेल ऑपरेटर मौजूद रहे।