फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Procurement agencies put recovery of 16 lakhs

Kaithal News: खरीद एजेंसियों ने डाली 16 लाख की रिकवरी

Tue, 27 Jun 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Procurement agencies put recovery of 16 lakhs
कलायत। विभिन्न खरीद एजेंसियों ने कलायत अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन पर 655 क्विंटल गेहूं घटतौली की भरपाई के रूप में करीब 16 लाख रुपये की रिकवरी डाली है। व्यापारियों को नमी के नाम पर एक लाख 75 हजार 572 रुपये का हर्जाना भुगतना होगा। मंडी व्यापारी करीब तीन माह से गेहूं सीजन में मंडी में हुई लगभग छह लाख क्विंटल आवक की दो करोड़ 76 लाख रुपये आढ़त मिलने की बाट जोह रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच फूड सप्लाई, वेयरहाउस और हैफेड ने व्यापारियों पर घटतौली की भरपाई के लिए कुल 15 लाख 94 हजार 925 रुपये रिकवरी डाली है। इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयदीप राणा के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे एक अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 के बीच गेहूं खरीद का कार्य पूरा कर चुके हैं। उन्हें नहीं मालूम अब भंडारण से इतने बड़े पैमाने पर कट्टों में बंद गेहूं कहां गया।
विज्ञापन

किसान संगठनों का कहना है कि सरकार के खरीद नियम के अनुसार प्रत्येक बैग में 50 किलो गेहूं भरा जाता है। जूट के बैग का भार औसतन 600 व प्लास्टिक बैग का भार 200 ग्राम होता है। अनाज मंडी से जब अनाज लोड होकर गोदाम में जाता है तो बैगों की गणना और भार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम एवं मंडी प्रशासक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि भंडारण के दौरान की प्रत्येक वाहन अनुसार निर्धारित भार व कट्टों की संख्या सहित पूरा विवरण एजेंसी के पास होना जरूरी है। व्यापारियों पर विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 655 क्विंटल गेहूं घटौती के रूप में 15 लाख 94 हजार 925 रुपये की रिकवरी डालने का मामला उनके संज्ञान में आया है। मार्केट कमेटी सचिव एवं खरीद एजेंसियों से वे इस संबंध में पूरी जानकारी लेंगे। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed