{"_id":"66f20739c4bf791d380b2757","slug":"process-of-admission-in-iti-continues-kaithal-news-c-18-1-knl1004-482872-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया जारी
Tue, 24 Sep 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिलेभर की आईटीआई में दाखिले के लिए केवल छह दिन ही बचे हैं। ऐसे में सोमवार को जिलेभर की आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया रही। इस दौरान ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले की प्रक्रिया जारी रही।
जींद रोड स्थित राजकीय आईटीआई में सभी सीटें भरी जा चुकी हैं, लेकिन अभी महिला व अन्य निजी आईटीआई में सीटें नहीं भर पाई है। यहां पर 10 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं। दाखिला प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हुई थी। इसमें विद्यार्थियों को 23 अगस्त तक ओपन काउंसलिंग कर मौके पर ही दाखिला करवाने का मौका दिया था। अब फिर से दाखिले की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर किया गया है। कई निजी आईटीआई 10-15 प्रतिशत सीटें रिक्त बची हैं। विद्यार्थी पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। संवाद
जिलेभर के 19 राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिले के लिए महज छह दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में 30 सितंबर तक दाखिला करवाया जा सकता है। जिसमें विद्यार्थी संस्थानों में रिक्त सीटों पर अपनी रुचि के मुताबिक पसंदीदा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के पास मौका है, जो किसी कारणवश अभी तक दाखिला नहीं ले सके। - सतीश मच्छाल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, कैथल।