फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   problam light

कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन ने सुनी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
problam light
problam light - फोटो : Kaithal
पिहोवा चौक स्थित विद्युत सदन में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा ने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें व समस्याएं सुनी। जिलेभर के गांवों सहित शहर से करीब 10 उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर चेयमैन के पास पहुंचे, लेकिन उनमें से कइयों को निराश ही लौटना पड़ा। जब वे अपनी शिकायतें चेयरमैन के सामने रखने लगे तो उन्होंने कहा कि जो शिकायतें कोर्ट केस या बिजली चोरी से संबंधित हैं, वे उन शिकायतों को निपटाने का अधिकार नहीं रखते। ऐसे में उन उपभोक्ताओं को निराश ही लौटना पड़ा। चेयरमैन ने केवल उन्हीं शिकायतों को कार्रवाई के लिए रखा, जिन्हें एसडीओ या एक्सईएन नहीं निपटा सकते थे।
विज्ञापन

महिला बोली- जुर्माना भरने के बाद भी बिल के साथ जोड़कर दे रहे जुर्माने की राशि :-
सिरटा रोड से शिकायत लेकर पहुंची महिला कृष्णा ने बताया कि पिछले वर्ष उसे किसी कारणवश निगम की ओर से 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। उसने किसी से उधार लेकर जुर्माना राशि अदा कर दी। उसके बाद भी जुर्माना हर बार बिल से जोड़कर दिया जा रहा है।। इस पर चेयरमैन ने कहा कि वह बिल अदा कर दे। जुर्माने की राशि के बारे में उचित कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जुर्माना भरने को तैयार, लेकिन राशि ज्यादा :
समस्या लेकर गांव सिल्लाखेड़ा से पहुंचे इंद्रजीत ने बताया कि निगम द्वारा उसे 47 हजार 900 रुपये जुर्माना लगाया गया था। वह जुर्माना भरने को तैयार है, लेकिन राशि ज्यादा होने के कारण वह इसे भरने में सक्षम नहीं हैं। इस पर चेयरमैन ने संबंधित एसडीओ को निर्देश दिए कि उपभोक्ता के दस्तावेज जांचकर इसकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना लगाकर किया माफ, फिर क्यों भरवाए आठ हजार रुपये :-
गांव गुहणा निवासी रणबीर ने बताया कि बिजली निगम द्वारा उस पर चोरी का झूठा केस बनाकर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। जांच-पड़ताल के बाद जुर्माना माफ भी कर दिया गया। इसके बावजूद निगम के कुछ कर्मचारियों ने उससे आठ हजार रुपये राशि जमा करवा ली। उपभोक्ता ने सवाल किया कि वह राशि क्यों ली गई। साथ ही पैसे वापसी की मांग की। इस पर चेयरमैन ने कहा कि बिजली चोरी से संबंधित केस उनकी पावर में नहीं है। इसका एसई ही समाधान करेंगे।
मकान से बिजली के तार हटाने की मांग :
बालाजी कॉलोनी निवासी एक उपभोक्ता ने बताया कि उसके खाली प्लाट के ऊपर से बिजली के तार निकलते हैं। अब उसने मकान बना लिया है। ऐसे में तार छत पर आ गए हैं। इस पर चेयरमैन ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
चेयरमैन बोले- उपभोक्ता को चक्कर लगाने पड़ें तो कैसे होगा उन्हें फायदा-
हुडा सेक्टर 20 निवासी प्रवीन ने मीटर डैमेज होने की शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास एक ही खंभे पर तीन मीटर लगे थे। पड़ोसी के मीटर के नीचे उनका मीटर था। सबसे ऊपर का मीटर स्पार्किंग के कारण जल गया और जलता कचरा उसके मीटर पर गिर गया, जिससे वह खराब हो गया। उसे बदलवाने के लिए उसने अधिकारियों को शिकायत दी। जब मीटर चेक हुआ तो उसमें रीडिंग सामान्य थी, लेकिन बिल का एस्टिमेट का भेज दिया गया। बिल ठीक करवाने लिए वह कई चक्कर लगा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। इस पर चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत समाधान करवाएं। अगर उपभोक्ता को चक्कर काटने पड़ गए तो हमारे यहां बैठने का उन्हें क्या फायदा होगा।

चेयरमैन आरके शर्मा न कहा कि जो शिकायतें उन्होंने कार्रवाई के लिए स्वीकृत की हैं, उनका 45 दिन में ही समाधान करवाया जाएगा। अगर किसी की सप्लाई कटने से संबंधित समस्या है तो उसे 15 दिन में ही निपटाया जाएगा और दोबारा कनेक्शन दिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ फाइनेंस एवं अकाउंट सदस्य नीलम कुमारी, निजी सहायक देवशरण, कैथल एक्सईएन भूपेंद्र सिंह वधावन, पूंडरी एक्सईएन सोमवीर व सब डिविजनों के एसडीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed