{"_id":"616f333bd4fd3a79e146761b","slug":"private-vehicles-entering-the-bus-stand-even-after-the-check-post-trouble-in-removing-the-buses-kaithal-news-knl87044076","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पोस्ट के बाद भी बस अड्डा में प्रवेश हो रहे निजी वाहन, बसों को निकालने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पोस्ट के बाद भी बस अड्डा में प्रवेश हो रहे निजी वाहन, बसों को निकालने में हो रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए बस अड्डे के सामने प्राइवेट वाहनों, ऑटो, रेहड़ी संचालकों के कारण यहां हर समय हादसों का डर बना रहता है। विभाग की ओर से बस अड्डा प्रवेश द्वार पर चेक पोस्ट लगाने के बाद भी निजी वाहन बस अड्डा के अंदर घुस रहे हैं। ये निजी वाहन चालक वाहनों को बूथों के पास ही खड़ा करके निकल जाते हैं, जिससे बसों को निकालने में भी समस्या हो रही है। विभाग की ओर से अड्डा के प्रवेश द्वार पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं आ रहा।
बस स्टैंड परिसर में प्राइवेट वाहनों की एंट्री को बंद करने के लिए मुख्य द्वार पर दो चेक पोस्ट लगाए गए हैं, जो वाहनों की चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश देंगे। इसके लिए चेकिंग में विभाग की तरफ से आठ कर्मचारी व दो होमगार्ड कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। जो दिनभर बस स्टैंड के मुख्य गेट पर प्राइवेट वाहनों के प्रवेश पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही रोडवेज कर्मचारियों को भी पार्किंग में गाड़ी लगानी होती है। सभी कर्मचारियों को रोडवेज जीएम ने पार्किंग में गाड़ी लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद भी कई वाहन चालक सीधे ही बस अड्डा में अपने वाहनों को ले जाते है और बूथों के पास खड़ा कर देते हैं।
संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि विभाग की ओर से निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर चेक पोस्ट लगाए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है जो रोजाना निजी वाहनों को रोकने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि कई वाहन चालक कर्मचारियों के साथ ही झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। इन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ऑटो के कारण जाम की स्थिति -
प्रवेश द्वार के बाहर ऑटो चालकों में सवारी उठाने की होड़ लगी रहती है। जैसे ही बस आती है, ऑटो चालक ऑटो को गेट के बाहर खड़ा कर देते हैं। कई ऑटो लाइन में लगे रहते हैं, जिस कारण बसों के अंदर प्रवेश करने व बाहर निकलने व लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।