फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Private sports nurseries could not start even after three months

Kaithal News: तीन महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकीं निजी खेल नर्सरियां

Thu, 26 Jun 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Private sports nurseries could not start even after three months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में निजी खेल नर्सरियों की शुरुआत का इंतजार अब तीन महीने से भी लंबा हो चुका है। अप्रैल में शुरू हो जाने वाली ये नर्सरियां अब तक मंजूरी की प्रतीक्षा में हैं। जिला खेल विभाग सभी जरूरी जांचें पूरी कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेज चुका है लेकिन इनकी सूची जारी नहीं हो सकी है।

अब उम्मीद की जा रही है कि जुलाई की शुरुआत में सूची जारी कर दी जाएगी। वर्तमान में जिले में 100 खेल नर्सरियां पहले से ही संचालित हो रही हैं। इनमें से 22 नर्सरियां सरकारी प्रशिक्षण केंद्रों में और 78 नर्सरियां सरकारी शिक्षण संस्थानों व पंचायत स्तर पर चल रही हैं। निजी शिक्षण संस्थानों में भी इसी तर्ज पर नर्सरियां शुरू की जानी थीं, लेकिन प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन


जिला खेल विभाग को निजी खेल नर्सरियों के लिए 41 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 35 आवेदन जांच के बाद सही पाए गए। इन नर्सरियों में 875 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। नर्सरी में 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2000 और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 3000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इस वर्ष खेल विभाग ने खिलाड़ियों का खुराक भत्ता भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को इंतजार, सुविधाओं की कमी बनी चिंता

हर साल अप्रैल में शुरू होने वाली नर्सरियों के इस बार देर से शुरू होने से खिलाड़ियों को अभ्यास और सुविधाओं की कमी झेलनी पड़ रही है। विभाग का लक्ष्य है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बनाया जाए।


निजी खेल नर्सरियों के लिए मुख्यालय से सूची जारी होनी है। जिला स्तर पर जो आवेदन आए थे, उनकी जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही नर्सरियां शुरू हो जाएंगी। इस बीच सरकारी संस्थानों में चल रही नर्सरियों में नियमित रूप से अभ्यास जारी है। -राजरानी, जिला खेल अधिकारी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed