फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Private schools will remain closed in protest against the murder of the principal of a private school

Kaithal News: निजी स्कूल के प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में बंंद रहेंगे प्राइवेट स्कूल

Wed, 16 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Private schools will remain closed in protest against the murder of the principal of a private school

विज्ञापन
कैथल/कलायत। बास बादशाहपुर गांव के एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में कलायत उपमंडल के सभी निजी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे।

स्कूल संचालकों की बैठक में निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सहारण ने सभी का निर्णय सुनाया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन छात्रों के हाथों स्कूल प्रिंसिपल जगबीर पानू की नृशंस हत्या से पूरा समाज स्तब्ध है।

उन्होंने बताया कि चार छात्रों ने प्रिंसिपल को बहाने से बुलाकर चाकू घोंप कर उनकी हत्या कर दी। सहारण ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध अत्यंत पवित्र होता है। हालिया घटना ने पूरे शिक्षक वर्ग को भयभीत कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में बुधवार को पूरे प्रदेश के सीबीएससी व एचबीएससी निजी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल यूनियनों ने मांग रखी है कि सरकार जल्द से जल्द शिक्षक सुरक्षा कानून लागू करे, स्कूल डायरेक्टर्स और प्रिंसिपलों को लाइसेंस दिया जाए। छुट्टियों के दौरान पुलिस गश्त कराई जाए और स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने के लिए शिक्षकों को अधिकार भी दिए जाएं। प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि हम सरकार ओर प्रशासन से मांग करते है कि मृतक के परिजनों को सुरक्षा दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed