फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   private school owner murdered to cut throat

प्राइवेट स्कूल संचालक की गला रेत कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
private school owner murdered to cut throat
गांव पिसौल में स्कूल चलाने वाले स्कूल संचालक जयपाल का शव यमुनानगर जिले में रविवार को आवर्धन नहर के किनारे मिला है। पुलिस के अनुसार स्कूल की गला रेतकर हत्या की गई है। वह शनिवार को गांव से कैथल जाते समय रास्ते में लापता हो गया था।
विज्ञापन

स्कूल के सह-संचालक डॉ. बलवीर सिंह पूनिया ने बताया कि
देखने पर प्रथम दृश्य जयपाल के साथ मार-पिटाई के उपरांत उसकी गर्दन काटकर हत्या की गई लगती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक जयपाल पंजाब के भूल्लण गांव का निवासी है। वह उनके साथ भागीदारी में पिसौल गांव में गुरु नानक गर्ल्स पब्लिक स्कूल चला रहा था। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को वह सुबह स्कूल आया था। शाम को घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने सीवन थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी थी। उनका कहना है कि एक फैक्टरी के मालिक द्वारा कार में शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। वह फिलहाल जींद रोड स्थित मॉडल टाउन में रहता था। मृतक का पाई में भी एक स्कूल है। वह पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा की रिश्तेदारी में से भी बताया गया है। साथ ही पंजाब के खनौरी से उसके ताऊ का लड़का मार्केट कमेटी का चेयरमैन भी रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन गांव बाबा लदाना में मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस रात भर से उसकी तलाश करती रही। सुबह यमुनानगर में उसका शव आवर्धन नहर के किनारे पड़ा मिला है।
विज्ञापन

एसएचओ सीवन जयभगवान ने कहा कि पुलिस ने अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया था। अब शव मिला है। वे वहीं यमुनानगर ही गए हुए हैं। यहां आवश्यक कार्रवाई पूरी हो जाए, इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा ने कहा कि जयपाल का इस तरह से निधन दुखद है। वह एक सभ्य नागरिक था। उसका किसी के साथ विवाद आदि होने की कभी जानकारी नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed