{"_id":"66907fdb557d51f8070b083f","slug":"private-school-operators-association-raised-problems-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428939-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: निजी स्कूल संचालक संघ ने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: निजी स्कूल संचालक संघ ने रखीं समस्याएं
Fri, 12 Jul 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
कैथल। निजी स्कूल संचालक संघ के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के कैथल पहुंचने पर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर सदस्यों ने मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया व उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सभी समस्याओं को ध्यान से सुना व उचित निवारण करने का आश्वासन भी दिया।
एसोसिएशन के महा मंत्री गौतम बंसल ने शिक्षा मंत्री को कई समस्याएं भी बताई। इसमें उन्होंने बताया कि रोडवेज की बसें जितने किलोमीटर चलने पर एक्सपायर होती हैं। वही नियम निजी विद्यालयों की बसों पर भी लागू किया जाए। निजी विद्यालयों की बसें मुनाफे का सौदा नहीं है। अतः पूर्णतया टैक्स माफ किया जाए। इसके साथ ही 134 ए की 12वीं कक्षा तक की बकाया राशि तत्काल जारी करवाई जाए। निजी विद्यालयों में छुट्टियां करने का मामला स्कूल प्रबंधन पर छोड़ा जाए। 10 वर्ष बाद स्कूलों की मान्यता को दोबारा रिन्यू करवाने का नियम निरस्त किया जाए। भविष्य में निर्णय के लिए बनाई गई कमेटी में निजी विद्यालयों का प्रतिनिधित्व 50 प्रतिशत किया जाए। इस अवसर पर कुलदीप पुनिया, जोगिंद्र ढुल, प्रवीन प्रजापति, अजित चहल, महिंद्र सिंह, दर्शन सिंह, हरपाल शास्त्री मौजूद रहे। संवाद