{"_id":"609c356c8ebc3e6ac9443a81","slug":"private-school-is-not-taking-online-class-kaithal-kaithal-news-knl69765671","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल नहीं ले रहा ऑनलाइन कक्षा, अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल नहीं ले रहा ऑनलाइन कक्षा, अभिभावकों का हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में एक निजी स्कूल ने फिर से ऑनलाइन कक्षाएं लगानी बंद कर दी है। जिसके विरोध स्वरूप बुधवार को अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के जमकर बवाल काटा। इस दौरान अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया।
अभिभावकों ने स्कूल पर आरोप लगाया कि पहले भी अधिकारी को इसको लेकर शिकायत दी गई, लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से वही स्थिति बनी है। जिस कारण उनके बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल द्वारा लिए जा रहे अतिरिक्त चार्ज को लेकर धरने पर बैठे।
स्कूल-पेरेंट्स एसोसिएशन के जिला प्रधान मोनू बतरा ने गुरमीत सिंह, गुरकिरत सिंह, हरविंद्र कौर, नृप जैन, हरी शर्मा व लखविंदर सिंह ने कहा कि पिछले दो माह से निजी स्कूल बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से नहीं पढ़ा रहे हैं। उन्हें स्कूल मैनेजमेंट द्वारा पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं जोड़ा जा रहा। इससे पहले भी वह संबंधित समस्या को लेकर डीईओ से कई बार मिल चुके हैं। परंतु कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
अभिभावकों के धरने की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद धरने की सूचना पाकर डीईओ अनिल कुमार अभिभावकों के बीच में पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों की समस्या को सुना। जिसके बाद उन्होंने अभिभावकों से लिखित में शिकायत देने को कहा। लेकिन अभिभावकों ने लिखित में शिकायत देने से मना कर दिया। अभिभावकों का कहना है कि वह इससे पहले कई बार लिखित में शिकायत दे चुके है। परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। यहां पर पहुंची पुलिस ने धारा 144 का हवाला दे यहां से जाने के लिए कहा। परंतु अभिभावकों ने डीईओ द्वारा निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि अभिभावकों द्वारा जिस स्कूल की शिकायत दी गई है। उस स्कूल के खिलाफ ऑनलाइन कक्षा न लगाने को लेकर मुख्यालय को जांच करने की सिफारिश के लिए पत्र लिख दिया गया है। इसके साथ ही अभिभावक उस स्कूल के खिलाफ स्वयं भी शिकायत लिखित में दें। उनकी शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।